UPSC Nursing Officer Recruitment 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया 07 मार्च से शुरू होगी। योग्य उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। यह भर्ती अभियान कर्मचारी राज्य बीमा निगम, श्रम और रोजगार मंत्रालय में 1930 पदों को भरेगा।