फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA NA 2021 Exam: पिछले पांच सालों में यह रहा है कट ऑफ का ट्रेंड, जानिए महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ किन चीजों पर करेगा निर्भर

सार

UPSC NDA NA 2021: NDA परीक्षा में शामिल होने के लिए महिला अभ्यर्थियों के पास 08 अक्तूबर तक आवेदन करने का मौका है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन 09 जून को जारी किया गया था।
विज्ञापन
एनडीए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सैन्य बलों में अफसर के रूप में शामिल होने की इच्छुक महिला अभ्यर्थियों के पास नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। दरअसल, NDA & NA (II) परीक्षा 2021 में महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर को शुरू की गई थी और यह 08 अक्तूबर को समाप्त हो रही है। गौरतलब है कि इस परीक्षा में पहले सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी ही शामिल होते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस परीक्षा में महिलाओं को भी शामिल होने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन

NDA & NA (II) परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना 09 जून को जारी की गई थी और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 से 29 जून तक चली थी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक यह परीक्षा 05 सितंबर को आयोजित होनी थी, लेकिन इसकी तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है और अब यह परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित होनी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के FREE NDA E - Books & Courses की सहायता ले सकते हैं। 

ऐसा रहा है NDA परीक्षा में पिछले 5 सालों का कट ऑफ ट्रेंड 
 
परीक्षा वर्ष लिखित परीक्षा के लिए कट ऑफ (900 मार्क्स) लिखित परीक्षा + SSB इंटरव्यू के लिए कट ऑफ (900 + 900 = 1800 मार्क्स)
NDA & NA (I) 2020 355 723
NDA & NA (II) 2019 346 709
NDA & NA (I) 2019 342 704
NDA & NA (II) 2018 325 688
NDA & NA (I) 2018 338 705
NDA & NA (II) 2017 258 624
NDA & NA (I) 2017 342 708
NDA & NA (II) 2016 229 602
NDA & NA (I) 2016 288 656
विज्ञापन


किन चीजों पर निर्भर करेगा महिला अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ
किसी भी परीक्षा में कट-ऑफ स्कोर रिक्तियों की संख्या, आवेदकों की संख्या तथा पेपर के स्तर जैसी चीजों पर निर्भर करता है। इसलिए NDA परीक्षा में भी महिलाओं का कट-ऑफ इस बात पर निर्भर करेगा कि इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें हैं तथा परीक्षा में कितनी महिलाएं शामिल होती हैं। गौरतलब है कि NDA परीक्षा में पहली बार महिलाओं को शामिल होने की अनुमति मिली है और इसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए कितनी सीटें होंगी, इसकी संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है। 

प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी करें यहां
अगर आप NDA & NA, यूपी लेखपाल, यूपी SI, SSC GD या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी करने के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ फ्री-मॉक टेस्ट, करेंट अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता एप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें