संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा एनडीए - 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को जारी कर दिया गया है। आयोग ने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in और upsconline.nic.in पर जारी किया है। यह परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वह जल्द से जल्द एजमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे।
इस बार आयोजित हो रही यूपीएससी एनडीए-2 परीक्षा की खास बात यह है कि पहली बार इसमें महिला उम्मीदवार भी भाग ले रही हैं। इससे पहले आयोग ने महिला उम्मीदवारों के लिए पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में एक सुनवाई के बाद केंद्र सरकार और संघ लोक सेवा आयोग को एनडीए की परीक्षा में महिला उम्मीदवारों को भी सम्मिलित करने का निर्देश जारी किया था। एनडीए-2 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2021 से 8 अक्तूबर 2021 तक आयोजित की गई थी। महिला उम्मीदवार भी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनडकर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा एनडीए - 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड को कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान निर्देशों का पालन कर के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
upsc.gov.in पर जाएं।
2. सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
3. होम पेज पर UPSC NDA II admit card के लिंक पर क्लिक करें
4. अब पेज पर दिखाई दे रहे what’s new के लिंक पर क्लिक करें।
5. अब download के लिंक पर क्लिक करें।
6. पेज पर मांगी जा रही सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और सबमिट करें।
7. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
8. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट करवा लें।