फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA (2) Notification 2021: 12वीं के छात्रों के लिए सेना में नौकरी का सुनहरा मौका, यहां से जानिए कंप्लीट डिटेल्स

सार

UPSC ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
NDA/NA (2) 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिफेंस क्षेत्र में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। NDA/NA (2) 2021 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जून 2021 है। जबकि इसके लिए परीक्षा की तारीख 5 सितंबर 2021 तय की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा इस लिंक के जरिए भी www.safalta.com/demo-registration घर बैठकर इस भर्ती से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी:
UPSC NDA-2 की परीक्षाके लिए 9 जून 2021 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है जो 29 जून तक जारी रहेगी।

सितंबर में हो सकती है परीक्षा
नोटिफिकेशन के मुताबिक ये परीक्षा पांच सितंबर 2021 को हो सकती है। हालांकि कोरोना की वजह से UPSC  पिछले कुछ महीनों में कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित कर चुका है। देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर कमजोर पड़ रही है। ऐसे में उम्मीद है कि ये परीक्षा भी अपने तय समय हो सकती है।

कौन कर सकता है अप्लाई:
NDA की आर्मी विंग के लिए उम्मीदवारों को किसी भी बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं, अगर आप परीक्षा के जरिए वायुसेना और नौसेना में शामिल होना चाहिए हैं तो इसके लिए आपको मैथ, फिजिक्स, कैमिस्ट्री विषय के साथ 12वीं पास होना जरूरी है।
विज्ञापन


साल में दो बार होती NDA की परीक्षा
पहली परीक्षा अप्रैल महीने में हो चुकी है। अब दूसरी परीक्षा सितंबर में होगी। लिखित परीक्षा को पास करने के बाद अभ्यर्थियों को रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इंटरव्यू देना होता है।

आवेदन शुल्क:
100 रुपये (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के कैंडिडेट्स को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है)

कैसे करें आवेदन :
पहला चरण- आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
दूसरा चरण- ऑनलाइन ऐप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें
तीसरा चरण- पंजीकरण करें और जानकारी भरें
चौथा चरण:  मांगी गई आकार की तस्वीर और हस्ताक्षर अपलोड करें
पांचवा चरण:  शुल्क का भुगतान करें (यदि आपके लिए लागू है)
छठा चरण: शुल्क जमा करें और पंजीकरण संख्या नोट कर लें या पूरे फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें।

घर पर रहकर करें परीक्षा की कंप्लीट तैयारी
कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एनडीए के लिए अप्लाई कर रहे छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस कठिन घड़ी में www.safalta.com उनको घर बैठकर परीक्षा के लिए तैयार होने का मौका दे रहा है। यहां एक्सपर्ट्स द्वारा परीक्षा से जुड़े सभी विषयों की कंप्लीट तैयारी कराई जा रही है जिसके लिए आपको https://www.safalta.com/nda-na-target-batch-2021 के साथ खुद को रजिस्टर करना होगा। आप इस लिंक http://bit.ly/SAFALTA-APP से अपने फोन में तुरंत Safalta ऐप डाउनलोड कर www.safalta.com के साथ जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें