फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB Notification 2021: ग्रामीण बैंक में क्लर्क और PO की 10 हजार वैकेंसी, आवेदन से पहले जान लें जरूरी बातें

सार

IBPS ने ग्रामीण बैंक में क्लर्क और ऑफिसर के 10 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 8 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है जो 28 जून 2021 तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
IBPS EXAM 2021 - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने ग्रामीण बैंक में क्लर्क और ऑफिसर के 10 हजार से ज्यादा पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए 8 जून 2021 से आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है जो 28 जून 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी लास्ट डेट तक इस आधिकारिक लिंक https://ibps.in/  के जरिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही साथ इस दिए गए लिंक https://www.safalta.com/ibps-rrb-po-clerk-target-batch-2021   के जरिए IBPS RRB एग्जाम से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


किन पदों पर निकली है भर्तियां-
ऑफिस असिस्टेंट्स
ऑफिसर स्केल-I
जनरल बैंकिंग ऑफिसर स्केल-II
IT ऑफिसर स्केल-II
चार्टर्ड अकाउंटेंटस स्केल-II
लॉ ऑफिसर-II
टेजरी ऑफिसर स्केल-II
मार्केटिंग ऑफिसर स्केल-II
एग्रीकल्चर ऑफिसर स्केल-II
ऑफिसर स्केल-III

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां-
आवेदन प्रारंभ- 08 जून 2021
आवेदन की अंतिम तारीख 28 जून 2021
ऑफिसर्स स्केल के लिए मुख्य परीक्षा- 25 सितंबर 2021
ऑफिसर स्केल II और III के लिए एकल परीक्षा का- 25 सितंबर 2021
ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) पदों के लिए मुख्य परीक्षा - 3 अक्टूबर 2021

आयु सीमा- आरआरबी ऑफिसर्स (स्केल III) पद पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की उम्र 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से ऊपर नहीं होनी चाहिए। आरआरबी ऑफिसर्स (स्केल II) पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरआरबी ऑफिसर्स (स्केल I) पद के लिए अभ्यर्थी की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए और ऑफिस असिस्टेंट मल्टीपर्पज- अभ्यर्थी की उम्र 18 से 28 वर्ष होनी चाहिए।

आईबीपीएस कैलेंडर के अनुसार, इन पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन अगस्त, 2021 में किया जाना है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन


कैसे करें आवेदन-
IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट पर क्लिक करें।
होमपेज पर IBPS RRB एग्जाम-2021 लिंक दिखाई पड़ेगा।
होमपेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही एक नई विंडो खुल जाएगी।
अपनी पोस्ट का चुनाव करते हुए अभ्यर्थी को खुद को रजिस्टर करना होगा। इसके बाद प्राप्त हुए रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा।
लॉगिन करने के बाद फॉर्म में मांगी गई जानकारी को भर कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

कैसे करें तैयारी-
अगर आप भी IBPS RRB या एसबीआई क्लर्क परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अब आप अपनी तैयारी को और भी बेहतर बनाने के लिए www.safalta.com के जरिए चलाए जा रहे स्पेशल कोर्सेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। यहां आपको SBI, IBPS और बैंक भर्ती की अन्य परीक्षाओं की पक्की तैयारी के लिए कंप्लीट कोर्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं तो देर किस बात की आज ही बैंक से जुड़ी परीक्षाओं के किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसके लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर जाकर या इस लिंक  http://bit.ly/SAFALTA-APP  की मदद से सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं जिसके बाद आप वहां से अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए किसी भी कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें