UPSC NDA 2 2022 Exam: दो पाली में होगी परीक्षा
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा UPSC NDA 2 परीक्षा का आयोजन निर्धारित केंद्रों पर दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से लेकर 04.30 बजे तक होगी। पहली पाली में गणित तो वहीं दूसरी पाली में जनरल एबिलिटी से प्रश्न पूछे जाएंगे।
परीक्षा के उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो और एक वैध आईडी कार्ड भी परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। इन आईडी कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं-:
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पेन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
UPSC NDA 2 2022 Exam: इन बातों का रखें ख्याल
- उम्मीदवार बताए गए समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
- प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र को साथ रखें।
- ब्लैक बॉल पेन लेकर आएं।
- कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।
- प्रश्नों को समझ कर आंसर दें।
UPSC NDA 2 2022 Exam: ये काम बिल्कुल भी न करें
- उम्मीदवार परीक्षा में देरी से और बिना प्रवेश पत्र के न पहुंचें, अन्यथा उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में आस-पास में ताक-झांक या पूछताछ न करें।
- उम्मीदवार परीक्षा कक्ष में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामग्री लेकर न जाएं।
- उम्मीदवार बिना अनुमति लिए अपनी सीट को न छोड़ें।