FCI Recruitment 2022: इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 06 सितंबर, 2022 को शुरू की जाएगी। वहीं, एफसीआई ने आवेदन की आखिरी तारीख एक महीने बाद 06 अक्तूबर, 2022 को निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
FCI Recruitment 2022: इन पदों पर होगी भर्ती
एफसीआई की ओर से जारी भर्ती के तहत कुल 5043 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और/या मुख्य), स्किल टेस्ट / टाइप टेस्ट (यदि पद के लिए आवश्यक हो), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को असिस्टेंट ग्रेड 3 (AG-III), जूनियर इंजीनियर (JE), टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2 (स्टेनो ग्रेड II) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। क्षेत्रवार भर्ती का विवरण कुछ इस प्रकार है-:
FCI Recruitment 2022: कुल पदों की संख्या-:
- उत्तर क्षेत्र - 2388
- दक्षिण क्षेत्र - 989
- पूर्वी क्षेत्र - 768
- पश्चिम क्षेत्र - 713
- पूर्वोत्तर क्षेत्र - 185
FCI Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नॉन एग्जिक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जनवरी, 2023 में किया जाएगा। परीक्षा से 10 दिनों पहले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए इस आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ें-
FCI Recruitment 2022 Notification
FCI Recruitment 2022: ये रहेगी सैलरी
- जेई- 34000 से 103400 प्रतिमाह
- स्टेनो ग्रेड 2- 30500 से 88100 प्रतिमाह
- एजी ग्रेड 3- 28200 से 79200 प्रतिमाह
FCI Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए उम्मीदवारों से पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा मांगी गई है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले हैं, उन्हें 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करें।