UPSC IFS Mains Exam 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से भारतीय वन सेवा भर्ती मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड ऑनलाइन मोड में जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य उम्मीदवार अपने संबंधित हॉल टिकट को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
'विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-प्रवेश पत्र' पढ़ने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
फिर, परीक्षा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
आपको एक नए लॉग इन पेज पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
अपने वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और 'सबमिट' बटन दबाएं।
हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसमें विवरण की जांच करें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का सीधा लिंक वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध है।