फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WB TET Protest:टीईटी प्रदर्शनकारियों ने उच्च न्यायालय का किया रुख, एकल पीठ के आदेश को चुनौती

Sat, 22 Oct 2022 01:15 PM IST
सौरभ पांडे जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

टीईटी प्रदर्शनकारियों को धरना स्थलसे हटाए जाने के एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी गई है। उम्मीदवारों ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है।
विज्ञापन
WB TET Protest - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक इलाके में शिक्षक पात्रता परीक्षा 2014 के उम्मीदवारों द्वारा राज्य प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के ऑफिस पर पिछले कई दिनों से लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।  पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को धरनास्थल से हटा दिया था। कुछ ही घंटों के बाद उम्मीदवारों ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती
प्रदर्शन स्थल पर कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर धारा 144 लगा दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों को धरनास्थल से हटा दिया था। पुलिस द्वारा धरना स्थल से हटाए जाने के कुछ घंटों बाद उम्मीदवारों ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष एक एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की, जिसमें आयोजन स्थल पर सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने का विरोध किया गया। उम्मीदवारों ने शुक्रवार को दायर याचिका में दावा किया कि उन्हें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार है।

एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील
याचिकाकर्ताओं के वकील फिरदौस शमीम ने शनिवार को कहा कि एकल पीठ के आदेश के खिलाफ अपील पर 28 अक्टूबर को खंडपीठ सुनवाई करेगी। गौरतलब है कि सैकड़ों उम्मीदवार इस सप्ताह की शुरुआत में पश्चिम बंगाल बोर्ड ऑफ प्राइमरी एजुकेशन ऑफिस के बाहर साल्ट लेक में धरना दे रहे थे। उम्मीदवारों का कहना है कि 2014 में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करने के बावजूद उन्हें राज्य प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों में नौकरी नहीं करने दिया गया था।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों ने की भूख हड़ताल
इससे पहले कुछ लोगों ने अपनी मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल भी की थी। आंदोलन स्थल पर सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने उन्हें विरोध स्थल से हटा दिया था। आंदोलन स्थल पर धारा 144 लगाने के एकल पीठ के आदेश के खिलाफ टीईटी प्रदर्शनकारियों ने उच्च न्यायालय का रुख किया।

टीएमसी विधायकी की हो चुकी है गिरफ्तारी 
आपको बता दें कि इससे पहले  बता दें कि ईडी ने प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितता के मामले में टीएमसी विधायक माणिक भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया था। उनसे 11 अक्तूबर को रात भर पूछताछ की गई थी। जिसके बाद उनपर कार्रवाई की गई। माणिक भट्टाचार्य पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें कथित तौर पर जांच में सहयोग नहीं करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें