पांच सितंबर शाम 6 बजे तक भरकर जमा करना होगा फॉर्म
अधिसूचना में कहा गया है, "दिनांक 16.06.2024 को आयोजित भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 का परिणाम 01.07.2024 को घोषित किया गया। परीक्षा के नियमों के अनुसार, उन सभी उम्मीदवारों को भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र-I (DAF-I) में पुनः आवेदन करना होगा, जो संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ( http://upsconline.nic.in ) पर दिनांक 27.08.2024 से 05.09.2024 तक शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध कराया जाएगा।"