UPSC Results IES/ISS 2022: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा / भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईईएस / आईएसएस) परीक्षा 2022 का परिणाम बुधवार, 24 अगस्त को घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। संघ लोक सेवा आयोग ने अधिसूचना में बताया कि योग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों को अब साक्षात्कार और व्यक्तित्व परीक्षण के लिए उपस्थित होना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन के टैब पर क्लिक करें।
अब भारतीय आर्थिक सेवा - भारतीय सांख्यिकी सेवा परीक्षा, 2022 के लिखित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।