फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी आईएसएस आईईएस 2020: आयोग ने जारी किए अंक, अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अपने मार्क्स

Fri, 13 Aug 2021 12:37 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा, (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2020 के अंक आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
upsc - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय आर्थिक सेवा, (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2020 के अंक जारी कर दिए हैं। बता दें कि यूपीएससी आईईएस आईएसएस की परीक्षा 16 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2020 तक आयोजित की गई थी। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपने अंक देख सकते हैं।

विज्ञापन

कुल 75 पदों के लिए हुई थी परीक्षा
यूपीएससी ने आईएसएस के 50 पदों और आईईएस के 15 पदों को भरने के लिए आईईएस आईएसएस 2020 परीक्षा का आयोजन किया था। बता दें कि आयोग ने आईईएस और आईएसएस 2020 के पद के लिए उत्तर कुंजी पहले ही जारी कर दी थी। लिखित परीक्षा के बाद एक व्यक्तित्व परीक्षण भी किया गया था। अंतिम अंक साक्षात्कार और लिखित परीक्षा दोनों के अंकों को मिलाकर दिए जाएंगे।

यूपीएससी ने आईईएस आईएसएस 2020 परीक्षा: अभ्यर्थी ऐसे देख सकते हैं अक

  • यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के व्हाट्स न्यू हिस्से पर, आईएसएस के अभ्यर्थियों के अंक, आईईएस के अभ्यर्थियों के अंक नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • आईएसएस परीक्षा 2020 के अंकों के साथ एक पीडीएफ पॉप अप होगी। इसी तरह, एक पीडीएफ आईईएस परीक्षा 2020 के अंकों के साथ भी एक पीडीएफ पॉप अप होगी। 
  • अभ्यर्थी भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए पीडीएफ की एक प्रति अपने पास रख सकते हैं।

यूपीएससी आईईएस 2020: लिखित परीक्षा के लिए यह है अधिकतम अंक

गौरतलब है कि पीडीएफ में व्यक्तित्व परीक्षण और लिखित परीक्षा दोनों के अंक शामिल हैं। अभ्यर्थी अपने नाम और रोल नंबर के सामने दिए गए अंक देख सकते हैं। यूपीएससी आईईएस 2020 लिखित परीक्षा के लिए उच्चतम अंक 1,000 में से 529 है। इसी तरह, व्यक्तिगत साक्षात्कार में प्राप्त यूपीएससी आईईएस 2020 के लिए उच्चतम अंक 200 में से 134 है।
विज्ञापन

यूपीएससी आईएसएस परीक्षा 2020 के लिए यह है उच्चतम अंक

इसके अलावा, यूपीएससी आईएसएस परीक्षा 2020 के लिए, लिखित परीक्षा में प्राप्त उच्चतम अंक 1000 में से 536 है। यूपीएससी 2020 आईएसएस परीक्षा के लिए व्यक्तित्व परीक्षण में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त उच्चतम अंक 200 में से 140 हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें