फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : 18 जुलाई को होगी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा, प्रवेश पत्र भी जारी

Tue, 06 Jul 2021 05:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स यानी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 18 जुलाई को किया जा रहा है। यूपीएससी की ओर से इसके लिए बहु प्रतीक्षित टाइम - टेबल और प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।
 
विज्ञापन
UPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यानी संघ लोक सेवा आयोग की यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स यानी इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 का आयोजन 18 जुलाई को किया जा रहा है। यूपीएससी की ओर से इसके लिए बहु प्रतीक्षित टाइम - टेबल और प्रवेश पत्र भी जारी किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


इस बार इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 18 जुलाई, 2021 को आयोजित की जा रही है। वे उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विस्तृत टाइम - टेबल देख सकते हैं साथ ही अपना प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि संघ लोक सेवा आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्रवेश पत्र में यदि कोई खामी या त्रुटि है तो उसे 11 जुलाई तक ई-मेल आईडी usengg-upsc@nic.in पर भेजकर दुरुस्त करवा लें, अन्यथा बाद में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को ब्लैक बॉल प्वांइट पेन साथ लाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

आयोग की ओर से जारी अन्य महत्वपूर्ण विस्तृत दिशा-निर्देश यहां क्लिक कर पढ़े एवं डाउनलोड किए जा सकते हैं।  आधिकारिक समय सारणी के अनुसार, इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित की जाएगी।


जनरल स्टडीज एंड इंजीनियरिंग एप्टीट्यूड पेपर पहली पारी में और दूसरी पारी में, इंजीनियरिंग ब्रांच (डिसिप्लीन - पेपर) सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकॉम विषय के आयोजित किए जाएंगे। पहले पेपर की अवधि दो घंटे की होगी और इसमें 200 अंक होंगे और दूसरे पेपर की अवधि तीन घंटे की होगी और इसमें 300 अंक शामिल होंगे।

 
विज्ञापन

प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार साक्षात्कार के बाद मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। यह भर्ती अभियान सर्वे ऑफ इंडिया ग्रुप 'ए' सर्विस, इंडियन डिफेंस सर्विस ऑफ इंजीनियर्स, इंडियन नेवल आर्ममेंट सर्विस, इंडियन स्किल डेवलपमेंट सर्विस, सेंट्रल इंजीनियरिंग सर्विस (रोड्स), सेंट्रल पावर इंजीनियरिंग सर्विस, इंडियन रेडियो रेगुलेटरी सर्विस और अन्य सेवाओं में रिक्त 215 पदों को भरेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें