पश्चिम मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर स्टेशन मास्टर के पदों भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 26 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती कुल 38 पदों पर की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियां -
आयु सीमा - इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 45 वर्ष और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 43 वर्ष है।
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष करने वाले इसके लिए आवदेन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार स्नातक के अंतिम वर्ष के परिणाम की प्रतीक्षा करने वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया - अभ्यर्थियों का चयन सिंगल स्टेज कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), एप्टीट्यूड टेस्ट और दस्तावेज़ सत्यापन / चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
पदों का विवरण
कुल पद - 38