आवेदक 27 सितंबर से 3 अक्तूबर, 2023 तक अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकेंगे। इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का प्रारंभिक/चरण- I परीक्षा 18 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लगभग 167 रिक्तियों को भरा जाएगा।
UPSC ESE 2024 आयुसीमा
यूपीएससी ईएसई भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
UPSC ESE 2024 शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की हो या इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) की इंस्टीट्यूशन परीक्षाओं के अनुभाग ए और बी उत्तीर्ण किया हो।
UPSC ESE आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों (महिला/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी को छोड़कर जिन्हें शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है) को 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।