प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी परीक्षा की अवधि दो घंटे की होगी। परीक्षा का माध्यम हिंदी और अंग्रेजी दोनों होगा और प्रश्न पत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे। विषय जनरल एबिलिटी टेस्ट होगा और सभी प्रश्न समान अंक के होंगे। टेस्ट अधिकतम 300 अंकों का होगा। गलत जवाब देने पर पेनल्टी लगेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक तिहाई की कटौती की जाएगी।
यह भी पढ़ें :
केवी दाखिले 2021 : केंद्रीय विद्यालयों ने कक्षा एक में प्रवेश के लिए दूसरी सूची जारी की
ईपीएफओ के 421 पदों को भरे जाएंगे
यह भर्ती अभियान संगठन में ईपीएफओ के 421 पदों को भरेगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पदों के लिए अपने दावे के समर्थन में दस्तावेज जमा करने के लिए कहा जाएगा। उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी और पदों की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।