फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC Prelims Result 2024: यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित; रोल नंबर वाइज जारी हुआ रिजल्ट

Sat, 20 Jul 2024 10:43 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CSE Prelims Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में योग्य घोषित उम्मीदवारों के नतीजे रोल-नंबर के आधार पर घोषत कर दिए हैं। कुल 14,627 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित हुए हैं।
विज्ञापन
UPSC Prelims Result 2024 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CSE Prelims Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज रोल-नंबर के आधार पर सिविल सेवा परीक्षा - प्रारंभिक के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के लिए योग्य घोषित उम्मीदवारों के नतीजे नाम और रोल नंबर के आधार पर आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in. पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

विज्ञापन


यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में कुल 14,627 उम्मीदवार को सफल घोषित किया गया है। ये उम्मीदवार यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं।

कुल 1,056 रिक्तियों पर होगी भर्ती

यूपीएससी ने यूपीएससी सीएसई 2024 के लिए बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित 40 रिक्तियों सहित लगभग 1,056 रिक्तियों की घोषणा की। यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम 1 जुलाई को घोषित किए गए थे और योग्य उम्मीदवारों को 12 जुलाई तक यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा 2024 के लिए विस्तृत आवेदन पत्र- I (डीएएफ- I) जमा करने के लिए कहा गया था। सीएसई अंक, कट-ऑफ अंक और प्रारंभिक परीक्षा की उत्तर कुंजी भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई थी।

परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, यूपीएससी सीएसई मेन्स परीक्षा संभावित रूप से 20 सितंबर को आयोजित होने वाली है। मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को आगे के चयन के लिए व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार दौर में शामिल होना होगा।
विज्ञापन

UPSC Chairman Resigns: यूपीएससी अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

दूसरी ओर, यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी के इस्तीफा देने की बात भी सामने आ रही है। मनोज सोनी ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही इस्तीफा राष्ट्रपति को भेज दिया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि उनका इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें