UPSC Combined Geo- Scientist 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2025 के लिए आज अधिसूचना जारी करेगा, इससे पहले आयोग ने शॉर्ट नोटिस जारी किया था। आज जो अधिसूचना जारी होगी, उसमें परीक्षा प्रक्रिया, पात्रता मानदंड और आवेदन प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार को प्रारंभिक परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2024 है।
यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक 2025 परीक्षा के लिए पात्रता
जो उम्मीदवार आगामी यूपीएससी संयुक्त भू-वैज्ञानिक 2025 प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
आयु सीमा
यूपीएससी सीजीएसई परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों आयु सीमा पदों के अनुसार भिन्न हो सकती है, लेकिन सामान्य आयु सीमा 21 से 35 वर्ष है।
शैक्षिक योग्यता
यूपीएससी जीसीएसई 2025 परीक्षा में जिस पद के लिए आवेदक आवेदन कर रहे हैं, उसके लिए उनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। संबंधित पदों के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता की चर्चा यूपीएससी सीजीएसई 2025 अधिसूचना में की जाएगी।
तीन चरणों में आयोजित होगी परीक्षा
- मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए संयुक्त भू-वैज्ञानिक की प्रारंभिक परीक्षा, जोकि वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी, में दो पेपर होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही अंतिम योग्यता तय की जाएगी।
- संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा वर्णनात्मक प्रकार की होगी, जिसमें व्यक्तित्व परीक्षण (चरण-III) के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए तीन पेपर होंगे। मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों को अंतिम योग्यता तय करने के लिए गिना जाएगा।
- व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार परीक्षा के माध्यम से, यूपीएससी उम्मीदवारों की भर्ती करेगा।