फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IBPS RRB PO Result Date: कब आएगा आईबीपीएस क्लर्क-पीओ मुख्य परीक्षा का रिजल्ट? जानें क्या है ताजा अपडेट

Wed, 04 Sep 2024 07:00 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

IBPS RRB Clerk, PO Result: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान जल्द ही आरआरबी क्लर्क और पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणाम इसी महीने जारी होने की उम्मीद है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
IBPS RRB Clerk, PO Result - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IBPS RRB Clerk, PO Result: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा आयोजित आरआरबी क्लर्क और आरआरबी पीओ प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। रिजल्ट की घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन


संस्थान के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम अगस्त/सितंबर के लिए अस्थायी रूप से निर्धारित किए गए थे और इसलिए, परिणाम इसी महीने आने की उम्मीद है। हालांकि, बोर्ड द्वारा सटीक तारीख और समय की पुष्टि की जानी बाकी है। 

अधिकारी स्केल 2 और 3 के लिए संयुक्त परीक्षा, साथ ही अधिकारी स्केल 1 के लिए मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को होने वाली है।

उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन वैध पहचान पत्र के साथ आरआरबी क्लर्क, पीओ एडमिट कार्ड लाना होगा। जो उम्मीदवार एटमिट कार्ड लाने में विफल रहे, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए अधिकारी (स्केल ।, ॥ और II) और ग्रुप बी - कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) पदों की कुल 9923 रिक्त सीटों को भरा जाएगा।

विज्ञापन

प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद क्या?
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित होने के बाद, परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मेन्स परीक्षा देनी होगी। आरआरबी पीओ मेन्स परीक्षा सितंबर में और आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परिणाम ऐसे करें चेक     
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर जाएं।  
  • होमपेज पर आरआरबी क्लर्क या पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा और उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ परिणाम 2024 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें