परीक्षा का समय
सीएमएस परीक्षा 14 जुलाई को दो पालियों में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। यूपीएससी सीएमएस परीक्षा 2024 विभिन्न सरकारी विभागों में 827 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में उल्लिखित व्यक्तिगत और परीक्षा विवरण को सत्यापित करें और किसी भी विसंगति के मामले में परीक्षा से पहले अधिकारियों के माध्यम से इसे ठीक अवश्य करा लें।
एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
यूपीएससी सीएमएस एडमिट कार्ड पर निम्नलिखित विवरण इन प्रकार उल्लिखित होंगे:
- उम्मीदवार का नाम
- लिंग
- जन्म की तारीख
- उम्मीदवार की श्रेणी
- परीक्षा स्थल
- परीक्षा की तारीख और समय
- हाजिरी का समय
- उम्मीदवार का रोल नंबर
- उम्मीदवार का पंजीकरण क्रमांक
- उम्मीदवार का फोटो
- परीक्षा कोड
- परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
- यूपीएससी सीएमएस परीक्षा दिवस दिशानिर्देश