फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएससी : सीडीएस II 2020 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 129 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए

Sun, 18 Jul 2021 05:18 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CDS II 2020 Result declared : संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने संयुक्त रक्षा सेवा II परीक्षा या यूपीएससी सीडीएस II 2020 के लिए परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नवंबर, 2020 में आयोजित की गई थी। सिर्फ 129 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है।
विज्ञापन
OTA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग, यूपीएससी ने संयुक्त रक्षा सेवा II परीक्षा या यूपीएससी सीडीएस II 2020 के लिए परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नवंबर, 2020 में आयोजित की गई थी। सिर्फ 129 उम्मीदवारों ने अर्हता प्राप्त की है, जिनकी सूची आधिकारिक साइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। इस मेरिट सूची का सीधा लिंक भी यहां इस खबर में दिया गया है। 

विज्ञापन


यूपीएससी सीडीएस II परीक्षा 2020 भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के 151 (डीई) पाठ्यक्रम, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायुसेना अकादमी, हैदराबाद (पूर्व-उड़ान) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संख्या 210F (P) में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार जो एक से अधिक अकादमी के लिए चुने जाते हैं, उन्हें एक विकल्प चुनना होगा। 

इन सभी चयनित उम्मीदवारों की दावेदारी अभी अंतरिम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सेना मुख्यालय द्वारा इन उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी होनी बाकी है। इस संदर्भ में, क्वालीफाई उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे मूल रूप से, उनके द्वारा दावा की गई जन्म तिथि/ शैक्षिक योग्यता आदि के समर्थन में, फोटोस्टेट की सत्यापित प्रतियों के साथ अपनी पहली पसंद सेना मुख्यालय/ नौसेना मुख्यालय/ वायु सेना मुख्यालय को भेज दें। 
विज्ञापन


यूपीएससी सीडीएस II 2020 की रिक्तियां

अकादमी के अनुसार रिक्तियों का विवरण नीचे दिया गया है।
  • इंडियन मिलिट्री एकेडमी - 100 पद
  • इंडियन नेवल एकेडमी -  26 पद
  • एयर फोर्स एकेडमी - 32 पद 

UPSC CDS II 2020 परीक्षा की मेरिट सूची का सीधा लिंक

एक विकल्प चुनना होगा
परिणाम के तहत, तीन सूचियां जारी की गई हैं। कुछ उम्मीदवारों को एक से अधिक सूची में अपना नाम मिल सकता है। ऐसे में उन्हें किसी एक में दाखिले के विकल्प को चुनना होता है। यूपीएससी ने यह भी उल्लेख किया है कि इन सूचियों को तैयार करने में मेडिकल परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। 

अगर घर बदल लिया तो जरूर करें यह काम
विज्ञापन

किसी कारणवश आवेदक के घर के पते में परिवर्तन के मामले में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत सेना मुख्यालय/ नौसेना मुख्यालय/ वायु सेना मुख्यालय को इसकी सूचना देवें। अन्यथा दस्तावेज प्रमाणीकरण की प्रक्रिया में उनकी दावेदारी खारिज हो सकती है। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (II), 2020 के लिए अंक ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे।

हेल्पलाइन नंबर जारी
यदि किसी उम्मीदवार को कोई कठिनाई आती है, तो वे आयोग के कार्यालय के गेट 'सी' के पास सुविधा काउंटर से या तो व्यक्तिगत रूप से या 011-23385271/ 011-23381125/ 011-23098543 पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें