संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CDS II 2020 परीक्षा की आंसर की और कट ऑफ अंक जारी किए।
- फोटो : social media
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज-।। 2020 की आंसर की और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। सीडीएस-।। परीक्षा का परिणाम इसी महीने 01 अक्तूबर को जारी कर दिया गया था। परिणाम के बाद अब आयोग ने आंसर की और कट ऑफ मार्क्स जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीद्वार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर UPSC CDS-II Final Answer Key पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं। आयोग इस परीक्षा को पहले ही आयोजित करने वाला था, लेकिन पूरे देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परीक्षा में देरी हुई। इस आंसर की को तीन विषयों - गणित, सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी के लिए जारी किया है।
यूपीएससी सीडीएस-।। परीक्षा का आयोजन कुल 169 सीट पुरूषों और 17 शॉर्ट सर्विस कमीशन सीट महिलाओं के लिए किया गया था। परीक्षा पास करने वाले इन अभ्यर्थियों का चयन इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) देहरादून और नेवल एकेडमी, एझिमाला, केरल और एयरफोर्स एकेडमी, हैदराबाद के लिए किया जाएगा। सभी उम्मीद्वार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की को डाउनलोड कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए सुझाव
1. उम्मीद्वार आयोग के आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे Examination टैब पर क्लिक करें।
3. सामने दिख रहे Answer Keys के टैब पर क्लिक करें।
4. सामने आए नए पेज पर Combined Defence Service Examination (।।), 2020 के लिंक पर क्लिक करें।
5. आपके स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे आप चेक कर सकते हैं।
6. आप इस पीडीएफ फाइल को चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ये रहे कट ऑफ मार्क्स
- इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) के लिए - 263
- इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए) के लिए- 257
- इंडियन एयरफोर्स एकेडमी (एएफए) के लिए- 279
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) पुरूष के लिए - 179
- ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) महिला के लिए- 178
उम्मीदवार इस लिंक UPSC CDS-II Final Answer Key पर जाकर आंसर की देख सकते हैं। आयोग ने किसी भी आशंका की स्थिति में उम्मीदवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उम्मीदवार इन नंबरों 011-23385271, 011-23381125 और 011-23098543 पर सुबह 10 बजे से लेकर शाम के 05 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।