फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC CDS 1 Result 2022 Out: यूपीएससी सीडीएस परीक्षा का रिजल्ट घोषित, संयुक्त रक्षा सेवा के लिए 6622 उम्मीदवार क्वालीफाई

Wed, 18 May 2022 11:09 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC CDS 1 Result 2022 Out: यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 2022 में 6622 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 341 रिक्तियों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
UPSC CDS 1 Result 2022 Released
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC CDS 1 Result 2022 Released : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS-1) परीक्षा, 2022 के परिणाम की घोषणा बुधवार, 18 मई को कर दी है। यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से अपने परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से सीडीएस परीक्षा-1 की मेरिट सूची भी वेबसाइट पर जारी की गई है। 

विज्ञापन

विभिन्न पाठ्यक्रमों में 341 रिक्तियां 

यूपीएससी सीडीएस-1 परीक्षा 2022 में 6622 उम्मीदवारों ने क्वालीफाई किया है। क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न भारतीय सैन्य संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 341 रिक्तियों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए यूपीएससी सीडीएस परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित की गई थी। सैन्य संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों के बैच जनवरी 2023 से शुरू होंगे।
 

आईएमए और ओटीए में दाखिले के लिए करना होगा यह काम

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी रिजल्ट अधिसूचना के अनुसार, 6622 उम्मीदवारों ने रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड द्वारा साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त की है। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण और सेना (इंडियन मिलिट्री एकेडमी/ ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी) के रूप में अपनी पहली च्वॉइस रखने वाले उम्मीदवारों को सेना भर्ती निदेशालय की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है, ताकि वे सेवा चयन बोर्ड यानी एसएसबी साक्षात्कार के लिए जानकारी प्राप्त कर सकें।
 

सेना, नौसेना और वायु सेना अकादमी में मिलते हैं दाखिले 

बता दें कि UPSC CDS परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और भारतीय वायु सेना अकादमी (IAF-A) के लिए दाखिला परीक्षा है। इसके तहत पांच श्रेणियों - आईएमए, आईएनए, आईएएफ, ओटीए (पुरुष) और ओटीए (महिला) के तहत 341 रिक्तियां विभाजित की गई हैं। UPSC CDS दाखिला कम चयन प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा और उम्मीदवारों की बुद्धि एवं व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। 
 
विज्ञापन

UPSC CDS 1 Result 2022 ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. अब यहां व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत लिखित परिणाम : संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (1), 2022 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद यूपीएससी सीडीएस परिणाम की मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। 
  4. उम्मीदवार इसमें अपने रोल नंबर सर्च कर अपना रिजल्ट देखें।
  5. इसके बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें