BOI Recruitment 2022: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका सामने आया है। बैंक ऑफ इंडिया (BOI) में सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। ध्यान देने वाली बात है कि इन पदों पर आवेदन के लिए आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित है। इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नहीं किया है, वह इसे बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in पर जाकर जल्द से जल्द पूरा कर लें। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।