फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPRVUNL Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Tue, 09 Aug 2022 11:50 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 179 निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन यांत्रिक, विद्युत और इंस्ट्रूमेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) में 179 पदों पर रिक्तियां जारी की गई है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए यह काफी अच्छा मौका है। यह भर्ती तकनीशियन ग्रेड-2 के रिक्त पदों के लिए है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे अपना आवेदन उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org पर जाकर जल्द से जल्द जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

आज है आवेदन की आखिरी तारीख
UPRVUNL में रिक्त पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज मंगलवार, 09 अगस्त, 2022 को है। भर्ती के लिए आवेदन की सुविधा जुलाई महीने में ही शुरू की गई थी। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 05 अगस्त, 2022 थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं और अब तक अपना आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से गणित विषय के साथ में 12वीं पास की योग्यता मांगी गई है। वहीं, आवेदकों की आयु-सीमा 01 जुलाई, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखें- UPRVUNL recruitment 2022 Notification

इतने पदों पर होगी भर्ती
तकनीशियन ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 179 निर्धारित की गई है। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को तकनीशियन यांत्रिक, विद्युत और इंस्ट्रूमेंट के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.uprvunl.org पर जाएं।
  • यहां दिखाई दे रहे Technician Grade-II भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रेजिस्ट्रेशन करें।
  • अब आईडी पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब आवेदन पत्र को भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें