Sarkari Naukri Result UPRVUNL ARO Answer Key: उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) की ओर से बहु प्रतीक्षित मुख्य रसायनज्ञ, अतिरिक्त निजी सचिव, सहायक समीक्षा अधिकारी और लेखा लिपिक के पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया है वे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार 30 सितंबर, 2022 तक यदि कोई आपत्ति हो तो उठा सकते हैं और आंसर की को चुनौती दे सकते है।
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org . पर जाएं।
यहां होम पेज पर उपलब्ध “करिअर” टैब पर क्लिक करें।
इसके बाद हां प्रदर्शित अंतरिम उत्तर कुंजी के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपने लॉग इन विवरण का इस्तेमाल करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अब उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और यदि कोई आपत्ति हो तो उसे चुनौती देने की प्रक्रिया पर आगे बढ़ें।