ITBP Recruitment 2022 पात्रता मापदंड
आयु सीमा : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 27 सितंबर 2022 तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राज्य या केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी जरूरी है।
ITBP Recruitment 2022 आवेदन शुल्क
सामान्य यानी अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों को 100 रुपये का शुल्क देना आवश्यक है, जबकि एससी, एसटी, महिला और पूर्व सैनिकों के उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाने की सलाह दी जाती है।