इन परीक्षाओं की बदली तिथियां
यूपीपीएससी के सचिव अशोक कुमार ने संशोधित कैलेंडर जारी किया है। तीन जून को जारी कैलेंडर में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी 2023 और होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 25 अगस्त को प्रस्तावित थी। अब होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 15 सितंबर को प्रथम एवं द्वितीय सत्र में होगी। वहीं, होम्योपैथिक आवासीय चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 18 सितंबर को कराई जाएगी।
तीन जून के कैलेंडर में सहायक नगर नियोजक 2023 मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को प्रस्तावित थी, जोकि अब 15 सितंबर को होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी भर्ती परीक्षा होने के कारण सहायक नगर नियोजक 2023 मुख्य परीक्षा 25 सितंबर को कराई जाएगी। चिकित्साधिकारी यूनानी 2023 स्क्रीनिंग परीक्षा पूर्व निर्धारित तिथि छह अक्तूबर को होगी।
