फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Recruitment 2024: चिकित्सा अधिकारी के 2500 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू, इस तारीख से पहले भर लें फॉर्म

Sat, 16 Mar 2024 03:35 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC MO Recruitment 2024 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के लिए 2500 से अधिक पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPPSC MO Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC MO Recruitment 2024 : यूपीपीएससी ने स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न चिकित्साधिकारियों की भर्ती के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जारी किया है। आयोग ने चिकित्सा अधिकारी के 2532 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आयु सीमा 
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, इन पदों पर 21 से 40 वर्ष तक की आयु वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यूपीपीएससी भर्ती की प्रमुख तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 15/03/2024
आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि - 16/04/2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 12/04/2024 -
ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 30/04/2024

यूपीएससी की इस भर्ती में जिन पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, वह इस प्रकार है:
गायनकोलॉजिस्ट- 385 पद
एनेस्थेटिस्ट- 460 पद
पीडियाट्रिशियन- 440 पद
रेडियोलॉजिस्ट- 70 पद 
पैथोलॉजिस्ट- 21 पद 
जनरल सर्जन- 338 पद 
जनरल फिजिशियन 316 पद, और न्यूरो, गैस्ट्रो, चेस्ट और प्लास्टिक सर्जन जैसे कई प्रकार के पद है, जिन पर भर्ती की जाएगी। वेतन प्रतिमाह  67700 से 208700 तक रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इन बातों को ध्यान में रखकर आवेदन करें 
अधिसूचना में बताया गया है कि, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को ओटीआर पंजीकरण कराना होगा। ओटीआर नंबर प्राप्त करने के बाद ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं किया है, ऐसे अभ्यर्थियों को आवेदन करने के 72 घंटे पहले आयोग की वेबसाइट https://otr.pariksha.nic.in से ओटीआर प्राप्त करना होगा। 
ओटीआर नंबर मिलने के बाद ही उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें