678 रिक्तियों पर सिर्फ 627 उम्मीदवारों का किया चयन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से 678 रिक्तियों के लिए भर्ती के मुकाबले कुल मिलाकर 627 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है। इस भर्ती के तहत अभी 51 पद रिक्त हैं। उम्मीदवार 16 नवंबर से 22 नवंबर के बीच अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।