इन बातों का रखें ख्याल
अभ्यर्थियों के लिए यह आवश्यक है कि वे परीक्षा केंद्र पर न्यूनतम 1 घंटा 30 मिनट पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित करें। परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ दो फोटोग्राफ लेकर उपस्थित हों।
इन शहरों में आयोजित होगी प्रारंभिक परीक्षा
सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रा.) परीक्षा प्रदेश के पांच जनपदों- प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर नगर एवं मेरठ के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन केवल एक सत्र में सुबह 9:30 से 11:30 तक किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
यूपी एग्रीकल्चर सर्विस एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती से संबंधित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपको अगले पेज पर Download Admit Card लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद कैंडिडेट्स ओटीआर नंबर, जन्मतिथि एवं अपना जेंडर चुनें।
- इसके बाद कैप्चा कोड भरकर डाउनलोड एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंट निकाल लें।