UPHESC Recruitment 2022: इतने पदों पर है भर्ती
उत्तर प्रदेश हायर एजुकेशन सर्विस की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से कुल 917 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न विषयों के तहत नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
UPHESC Recruitment 2022: इस तारीख तक जारी रहेंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। बता दें कि इस परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 अगस्त, 2022 को निर्धारित की गई है। चूंकि यह भर्ती उत्तर प्रदेश में है इसलिए इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसलिए किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
UPHESC Recruitment 2022: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण शुरू होने की तारीख- 9 जुलाई, 2022
- ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण समाप्त होने की तारीख- 7 अगस्त, 2022
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 8 अगस्त, 2022
- ऑनलाइन आवेदन पत्र सबमिट करने की आखिरी तारीख- 10 अगस्त, 2022
UPHESC Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु-सीमा 62 वर्ष निर्धारित की गई है। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
UPHESC Recruitment 2022: इतना लगेगा आवेदन शुल्क
- सामान्य श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
- ईडब्लूएस श्रेणी के लिए- 2000 रुपये
- ओबीसी के लिए- 2000 रुपये
- एससी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये
- एसटी श्रेणी के लिए- 1000 रुपये