MPSC Technical Services 2021 Result: कब हुई थी परीक्षा?
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की ओर से तकनीकी सेवा संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल, 2022 को किया गया था। अब सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 अक्तूबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा का प्रवेश पत्र जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी जानकारी या नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।