फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP TGT PGT Recruitment 2021: बनना चाहते हैं सरकारी टीचर तो तुरंत करें आवेदन, 3 मई है फीस जमा करने की आखिरी तारीख़

सार

उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज़्यादा पदों पर सरकारी टीचरों की भर्ती होने वाली है।
विज्ञापन
टीचर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 15 हजार से ज़्यादा पदों पर सरकारी टीचरों की भर्ती होने वाली है। उत्तर प्रदेश सेकेंडरी एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (UPSESSB) ने मार्च के महीने में पोस्ट ग्रैजएट टीचर (PGT) और ट्रेंड ग्रैजुएट टीचर (TGT) के 15,198 पदों पर आवेदन मांगे थे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 1 मई 2021 है और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 3 मई है जिन्होंने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वो UPSESSB की आधिकारिक वेबसाइट upsessb.org पर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। अगर आप वैकेंसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी या मदद पाना चाहते हैं तो  safalta.com के इस लिंक   https://www.safalta.com/demo-registration   पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

विज्ञापन



भर्ती से जुड़ी ज़रूरी तारीखें:
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि - 01 मई 2021
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 03 मई 2021
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 05 मई 2021
यूपी शिक्षक परीक्षा तिथि - जल्द घोषित की जाएगी।


वैकेंसी डिटेल्स:
यूपी (UPSESSB) टीचर भर्ती 2021 के तहत कुल 15,198 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें कुल 12,603 पद UP TGT के लिए और बाकी बचे कुल 2,595 रिक्त पद UP PGT के लिए हैं।

क्या है भर्ती प्रक्रिया
आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को 500 अंकों की लिखित परीक्षा देनी होगी जिसमें 125 प्रश्नों में प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का होगा। लिखित परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। सभी प्रश्न मल्टिपल-च्वॉइस होंगे। नोटिफिकेशन के अनुसार,  परीक्षाएं यूपी के सभी मंडल मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।  
विज्ञापन


घर बैठकर करें परीक्षा की पक्की तैयारी
जो छात्र सरकारी टीचर बनने की कोशिश में लगे हैं और अच्छे मार्गदर्शन की तलाश में हैं वो safalta.com से जुड़ सकते हैं। यहां उन्हें ढेरों क्लासेस, और पीडीएफ स्टडी मैटेरियल मुहैया कराए जाते हैं जिसकी मदद से वो घर बैठकर भी अपनी पूरी तैयारी कर सकते हैं। तो देर किस बात की अभी इस लिंक पर क्लिक करें http://bit.ly/SAFALTA-APP Safalta App को Download करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें