फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPTET Exam 2021: टीईटी के लिए आधिकारिक सूचना हो चुकी है जारी, क्या आपको है इसकी जानकारी

सार

UPTET Exam 2021: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए तारीखों का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। इसके लिए 4 अक्टूबर को ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा।   
विज्ञापन
uptet - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में अध्यापक बनना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए बेहद ही खास जानकारी लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिल्टी टेस्ट (UPTET) 2021 के संबंध में यूपी बेसिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज की ओर से ऑफिशियल नोटिस जारी कर सूचना दे दी गई है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस अनिवार्य शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 4 अक्टूबर को विभाग द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा, जिसके बाद 7 अक्टूबर से परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि पहले इस पात्रता परीक्षा के लिए 11 मई को विभाग के जरिए विज्ञापन जारी किया गया था जिसके अनुसार 18 मई से इसकी आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जानी थी। साथ ही 25 जुलाई को यह परीक्षा प्रस्तावित थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इस पात्रता परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में यूपी बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा यूपीटीईटी के लिए अब नई तारीखों का ऐलान किया गया है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार  विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। साथ ही अगर आप यूपीटेट की पक्की तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे इस FREE UPTET Courses & E-Books की मदद ले सकते हैं। 

विज्ञापन

कब होगी यूपीटेट की परीक्षा 
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 28 नवंबर को एग्जाम का आयोजन किया जाना है। जिसके एक माह बाद 28 दिसंबर को इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। 

कैसे करें फ्री में TET की पक्की तैयारी 
अगर आप भी यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनना चाहते हैं और इसके लिए आयोजित की जाने वाली टीईटी की घर बैठे बेहतर तैयारी करना चाहते हैं तो ऐसे सभी कैंडिडेट्स गूगल प्ले स्टोर पर जाकर सफलता ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। जहां अभ्यर्थियों को फ्री मॉक टेस्ट, फ्री ई-बुक्स आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें