फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Result 2022: 9,534 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा का अभ्यर्थी कैसे देख सकेंगे रिजल्ट, जानिए क्या है पूरी जानकारी

सार

यूपी एसआई समेत कई अन्य पदों पर होने वाली भर्ती का रिजल्ट जनवरी माह में घोषित किए जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।  
 
विज्ञापन
रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में सबइंस्पेक्टर (SI), प्लाटून कमांडर, पीएसी व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी (पुरुष) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए कराई गई लिखित परीक्षा का परिणाम जनवरी अंत तक जारी कर दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। क्योंकि फरवरी महीने से उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिनकी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। अब ऐसे में यदि परीक्षा का परिणाम इस महीने जारी नहीं किया जाता है तो भर्ती प्रक्रिया काफी लंबे समय तक टालनी पड़ सकती है। जिसे लेकर एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के मन में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई भी आधिकारिक सूचना साझा नहीं की गई है। इसलिए उम्मीदवारों को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। इसके अलावा अगर आप सरकारी नौकरी के लिए किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आप अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता द्वारा चलाए जा रहे करेंट कोर्सेस Free Current Affairs- Download Now की मदद ले सकते हैं। सफलता पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स की क्लासेस चलाई जा रही हैं जिनकी मदद से आप घर बैठे इस विषय की फ्री में पक्की तैयारी कर सकते हैं। 

अभ्यर्थी कैसे देख पाएंगे रिजल्ट 

·  सबसे पहले परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जाना होगा। 

विज्ञापन

·  रिजल्ट जारी किए जाने के बाद होमपेज पर जाकर ‘UPSI रिजल्ट 2021’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।   
·  यहां विभाग द्वारा मांगी गई जानकारी को भरना होगा, जिसके बाद अभ्यर्थियों का रिजल्ट खुल कर सामने आ जाएगा। 
हालांकि, परीक्षा परिणाम रिलीज होने पर यदि भर्ती बोर्ड द्वारा इस फॉर्मेट में कोई बदलाव किया जाता है तो उस संबंध में भी अभ्यर्थियों को जानकारी साझा कर दी जाएगी।  
यह भी पढ़ें: 
UP Police SI Salary 2022 
UP Police Mock Test- Attempt Now

कब किया जाएगा PST का आयोजन  

यूपीपीआरपीबी लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करने के बाद एग्जाम में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में जिन कैंडिडेट्स के सभी अभिलेख उचित पाए जाएंगे, उन्हें ही शारीरिक मानक परीक्षण के लिए सफल माना जाएगा।

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी : 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस वक्त रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं के साथ ही SSC, यूपी लेखपाल व अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की तुरंत कोर्स में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। आप  सफलता ऐप डाउनलोड कर भी सफलता से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट, ई-बुक्स, करेंट अफेयर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें