फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP SI Recruitment 2021: पिछली बार से दोगुना है उम्मीदवारों का आंकड़ा, इसका क्या होगा कटऑफ पर असर

सार

यूपी पुलिस SI भर्ती के लिए परीक्षाओं का आयोजन जल्द होगा। 9534 पदों के लिए 15 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
Safalta.com/ UP Police SI Exam - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही यूपी SI भर्ती 2021 के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके लिए पिछले महीने ही आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई थी और अब  लाखों अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा की तारीखों का इंतजार है। UPPRPB द्वारा सब-इंस्पेक्टर , प्लाटून कमांडर तथा फायर ऑफिसर के 9,534 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे जिसके लिए करीब 15 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


पिछली बार से दोगुनी है आवेदकों की संख्या
यूपी SI की इस भर्ती में आवेदकों की संख्या पिछली SI भर्ती से लगभग दोगुनी हो गई है। गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में साल 2016 में SI की भर्ती निकाली गई थी। इस भर्ती में 3,307 पदों के लिए करीब 7 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यूपी SI भर्ती 2021 में पदों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन आवेदकों की संख्या में भी ज्यादा वृद्धि देखने को मिली है। आवेदकों की संख्या में इतनी वृद्धि को देखते हुए कई अभ्यर्थी सोच में पड़ गए हैं कि इस बार कट ऑफ क्या हो सकता है।

2016 की भर्ती में ये था कट-ऑफ :

यूपी SI भर्ती 2016 में विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ स्कोर इस प्रकार से था - 
    
कैटेगरी मार्क्स
जनरल 332.9167
ओबीसी 321.2500
एससी 283.9127
एसटी 235.4167
एक्स- सर्विसमैन 271.5000
फीमेल 239.2500
विज्ञापन

क्या हो सकता है इस बार का कट-ऑफ 
पिछली भर्तियों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी SI भर्ती 2021 का कट-ऑफ भी पिछले भर्ती के कट-ऑफ के आसपास रह सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस बार अभ्यर्थियों की संख्या तो बढ़ी है लेकिन साथ ही साथ पदों की संख्या में भी लगभग तीन गुना बढ़ोतरी की गई है। हालांकि अभ्यर्थियों को मिनिमम क्वालीफाइंग मार्क्स के रूप में सभी विषयों में न्यूनतम 50 प्रतिशत मार्क्स लाने होंगे। 

Safalta से करें तैयारी :
अगर आपका भी सपना यूपी SI की परीक्षा पास करके यूपी पुलिस में अफसर बनना चाहते हैं तो आपको सफलता  द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे यूपी SI स्पेशल कोर्स को जरूर ज्वाईन करना चाहिए। इस कोर्स में आपको 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस और 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स के साथ अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा आप सफलता ऐप के जरिये विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए चलाए जा रहे स्पेशल कोर्सेज को ज्वॉइन कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाऊनलोड करें सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दे एक नई उड़ान।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें