स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर MTS, दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ की की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में लाखों अभ्यर्थी अब परीक्षा की नई तारीखों का इंतजार कर रहे हैं।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने इस वर्ष की कई प्रतियोगी परीक्षाओं को कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया था। इनमें CGL. CHSL, मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ समेत कई परीक्षाएं शामिल हैं जिनका लाखों अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं। वहीं, पिछले दिनों आयोग ने मल्टी टास्किंग स्टाफ का पेपर-I, दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ एग्जाम के पेपर-II 2020 भी अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिए थे। एमटीएस की परीक्षा एक से 20 जुलाई के बीच होनी थीं तो वहीं दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ एसआई के एग्जाम भी जुलाई में होने तय थे। हालांकि इन परीक्षाओं को टाला गया है और अगले एक या दो महीने में इन्हें कराया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विज़िट करते रहना चाहिए और अपनी परीक्षाओं की तैयारी और रिवीजन को जारी रखना चाहिए ताकि परीक्षाएं शुरू होने से पहले वो पूरी तरह से तैयार रहें।
विज्ञापन
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को और भी पुख्ता बनाने के लिए अभ्यर्थियों को Safalta द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class को ज्वॉइन कर लेना चाहिए जहां UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक एयरफोर्स ग्रुप- ‘X’ & ‘Y’, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत सभी परीक्षाओं की लाइव क्लास के जरिए तैयारी कराई जा रही है।