फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police SI PET Admit Card: यूपी पुलिस एसआई पीईटी फेज-2 के प्रवेश-पत्र जारी, 9534 पदों के लिए 21483 शॉर्टलिस्ट

Wed, 18 May 2022 07:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police SI PET Phase 2 Admit Card: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी 19 मई से शुरू होगी और 25 मई, 2022 तक चलेगी। पीईटी के दूसरे के चरण के दौर के लिए कुल 21483 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police SI PET Phase 2 Admit Card Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर ऑफिसर-2 के पदों के लिए दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी (PET) फेज-2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 

UP Police SI Recruitment : 9534 रिक्त पदों के लिए 21483 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट 

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी 19 मई से शुरू होगी और 25 मई, 2022 तक चलेगी। पीईटी के दूसरे के चरण के दौर के लिए कुल 21483 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

यूपी पुलिस विभाग की ओर से कुल 9534 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 9027 रिक्तियां सब इंस्पेक्टर के पद के लिए, 484 प्लाटून कमांडर के लिए और 23 पद फायर ऑफिसर-2 के लिए हैं।

यह भी पढ़ें : REET 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा आवेदन की समय-सीमा बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन

UP Police SI PET Phase 2 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  1. यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के क्वालीफाई उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, “एसआई, प्लाटून कमांडर, पीएसी और फायर ऑफिसर-2 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक” पर क्लिक करें। 
  3. उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण जैसे एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड आदि सबमिट करें।
  4. अब अपने एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
  5. इसके साथ ही भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें