उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर और पीएसी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सहित कुल 9,534 पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से जारी है जो 30 मई 2021 तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक
पर क्लिक करके फ्री काउंसिलिंग भी ले सकते हैं।
यूपी पुलिस SI परीक्षा पैटर्न :
यूपी पुलिस SI की लिखित 400 अंकों की होगी जिसमें 160 बहुविकल्पीय प्रश्न (प्रत्येक 2.5 अंक) 4 भागों में होंगे।
सामान्य हिंदी (100 अंक)
सामान्य ज्ञान और कानून/संविधान (100 अंक)
संख्यात्मक और मानसिक क्षमता परीक्षण (100 अंक)
रीजनिंग/ मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट/इंटेलिजेंस टेस्ट (100 अंक)
नोट: इस ऑनलाइन परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी और सामान्य हिंदी को छोड़कर अन्य विषयों के प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा में होंगे।
3 चरणों मे आयोजित होगी भर्ती प्रक्रिया :
इस पद के लिए भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में आयोजित की जाएगी।
पहला चरण: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न)
दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)
तीसरा चरण: दस्तावेज़ सत्यापन
परीक्षा से पहले हुआ ये बड़ा बदलाव :
इस पद के लिए चयन प्रक्रिया में विभाग ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अभ्यर्थियों को अब प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत के बजाय न्यूनतम 35 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे। हालांकि उन्हें सभी विषयों को मिलाकर कुल 50 प्रतिशत (200 अंक) अंक प्राप्त करने होंगे।
यूपी पुलिस SI की परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी टिप्स:
-परीक्षा की तैयारी टाइम टेबल बनाकर ही करें और हर विषय पर बराबर ध्यान दें।
-हिंदी की भी प्रैक्टिस करें। अभ्यर्थियों के लिए हिंदी साहित्य के प्रश्नों को हल करना फायदेमंद रहेगा।
-रीजनिंग/मेंटल एप्टीट्यूड टेस्ट जैसे टॉपिक्स अंक दिलाने में काफी मदद करते हैं। इसमें बढ़िया स्कोर करने वाले उम्मीदवार परीक्षा में आसानी से सफलता हासिल कर सकते हैं।
कैसे करें लिखित परीक्षा की तैयारी
प्रतिभागियों को इस एग्जाम की तैयारी करवाने के लिए www.safalta.com ने एक खास यूपी (SI) Safalta बैच की शुरुआत की है। इस बैच में आपको 220 घंटे से भी ज्यादा की स्टडी क्लासेस, 100 से भी अधिक पीडीएफ स्टडी नोट्स मिलेंगे जो आपको तैयारी करने में काफी मदद करेंगे। तो देर किस बात की इस लिंक पर क्लिक करें
https://www.safalta.com/up-police-si-safalta-batch-2021 और आज ही इस बैच से जुड़ें।