UP Police Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) ने उपनिरीक्षक पुलिस (एसआई) सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तिथियां जारी कर दी हैं। दोनों पदों पर भर्ती के लिए पीईटी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
अभ्यर्थी ध्यान दें कि हेड कांस्टेबल पीएसी से एसआई सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर पीएससी के पदों पर प्रोन्नति के लिए पीईटी आयोजित की जा रही है। पीईटी के लिए जारी की गई अधिसूचना के अनुसार प्रोन्नति के लिए 1,608 एसआई सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर को अनुचित मानते हुए उनका आवेदन अस्वीकार किया जा रहा है। अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि वह पीईटी के लिए यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in जारी की गई अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
पीईटी में शामिल होने के लिए नियुक्ति जनपद / वाहिनी / ईकाईवार सूची व प्रवेश पत्र को अपने संबंधित विभाग अध्यक्षों व कार्यालाध्यक्षों से प्राप्त किया जा सकता हैं। प्रवेश पत्रों को यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से भी डाउनलोड किया जा सकता है। प्रवेश पत्रों को बोर्ड की वेबसाइट से भी डाउनलोड करने व नियत तिथि पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु उपस्थित होने का पूर्ण दायित्व अभ्यर्थियों का होगा। अर्ह अभ्यर्थी प्रवेश पत्र अपने कार्यालयाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत करके प्रवेश पत्र में लगे फोटोग्राफ को सत्यापित एवं प्रतिहस्ताक्षरित करायेगें।