फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP police Recruitment 2021: 28 साल की उम्र पार कर चुके अभ्यर्थी भी बन सकते हैं यूपी पुलिस में दारोगा, जानिए क्या है पूरा मामला

सार

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 9,534 पदों पर भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों के आवेदनपत्र रद्द कर दिए गए थे उनके लिए खुशखबरी है।
विज्ञापन
Police Exam - फोटो : Safalta.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में 9,534 पदों पर भर्ती के लिए जिन अभ्यर्थियों के आवेदनपत्र रद्द कर दिए गए थे उनके लिए खुशखबरी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दारोगा भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा पार कर चुके अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए पुलिस भर्ती बोर्ड से उनके आवेदन स्वीकार करने का निर्देश दिया है। आपको बता दें कि इन वैकेंसियों के आवेदन करने वाले जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित 28 साल की अधिकतम उम्र सीमा पर कर ली थी,  उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था जिसके बाद उन अभ्यर्थियों ने कोर्ट में याचिका दायर की। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उस पर सुनवाई की और अपने फैसले में भर्ती बोर्ड को इन अभ्यर्थियों के आवेदन को स्वीकार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


याचिका पर ये है हाईकोर्ट का फैसला:
अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड से कहा कि जिन अभ्यर्थियों की उम्र एक जुलाई 2018 को 28 साल से ज्यादा नहीं थी उनके आवेदन पत्र स्वीकार कर लिए जाएं। अभ्यर्थियों ने याचिका में कहा कि यूपी पुलिस ने फरवरी 2021 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर एवं अग्निशमन सेवा अधिकारी (द्वितीय) समेत कुल 9,534 पदों पर वैकेंसियां निकालीं लेकिन ये भर्ती साल 2016 के बाद आई, जबकि राज्य सरकार ने 2017 में हर साल 3,000 पदों पर नौकरी निकालने का भरोसा दिया था। ऐसे में इस पूरी अवधि के दौरान कई योग्य अभ्यर्थी  अधिकतम 28 साल की उम्र पार हो जाने की वजह अयोग्य हो गए जो उनके लिए बड़ा नुकसान है। खबर है कि हाल ही में करीब 334 अभ्यर्थियों का आवेदन बोर्ड की ओर से निरस्त कर दिया गया था। हालांकि कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद अब उन सभी अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है लेकिन इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी निर्देश दिया कि ऐसे अभ्यर्थियों का अंतिम रिजल्ट अदालत की मंजूरी के बिना घोषित नहीं किया जाएगा।


यूपी पुलिस में 9,534 पदों पर चल रही भर्ती के लिए 15 जून 2021 आवेदन की अंतिम तारीख है। परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए अभ्यर्थी समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट  http://uppbpb.gov.in/  पर विजिट करते रहें। इसके अलावा यदि उम्मीदवार इसकी लिखित परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी पाना चाहते हैं तो अभी इस लिंक  https://www.safalta.com/demo-registration  पर क्लिक करके स्वयं का नि:शुल्क पंजीकरण दर्ज करा सकते हैं।  
विज्ञापन


ऐसे करें घर बैठकर पक्की तैयारी
अगर आप भी UPSI भर्ती के लिए आवेदन कर चुके हैं या करने की सोच रहे हैं लेकिन कोरोना की वजह से सभी कोचिंग सेंटर बंद होने से उसकी ठीक से तैयारी नहीं कर पा रहे हैं तो ऐसे में आप www.safalta.com  के जरिए चलाए जा रहे खास बैच को ज्वॉइन कर सकते हैं जहां आपको 220 घंटे से भी ज्यादा समय की लाइव क्लासेस, 100 से अधिक पीडीएफ नोट्स और दिल्ली के एक्सपर्ट फैकल्टी के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका दिया जा रहा है तो देर किस बात की अभी इस लिंक https://www.safalta.com/up-police-si-safalta-batch-2021-batch-2 पर  क्लिक करें और एग्जाम की पक्की तैयारी शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें