फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment: इस दिन शुरू होगी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन प्रक्रिया, ऐसे करें अप्लाई

Sun, 24 Dec 2023 10:11 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Recruitment: यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जानी है। नोटिफिकेशन जारी हो चुका है, आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। नीचे पढ़ें पूरी अपडेट।
विज्ञापन
UP Police Constable Recruitment, यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Bharti 2023: यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जिसका वो लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने कांस्टेबल के 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

विज्ञापन

UP Police Constable Bharti 2023: आवेदन शुरू

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर से इन पदों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा। 

UP Police Constable Last Date: अंतिम तिथि

आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2024 है। वहीं, आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2024 है। यह भर्ती अभियान संगठन में 60244 पदों को भरेगा।

UP Police Constable Bharti Vacancy: रिक्ति विवरण

  • अनारक्षित: 24102 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 6024 पद
  • ओबीसी: 16264 पद
  • अनुसूचित जाति: 12650
  • अनुसूचित जनजाति: 1204 पद

UP Police Constable Recruitment: पात्रता मापदंड

जो उम्मीदवार पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें किसी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से कक्षा 10 या कक्षा 12 उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा शामिल है। लिखित परीक्षा में कुल अंक 300 हैं और परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें शारीरिक दक्षता परीक्षण के बाद शारीरिक मानक परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये है। भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाना चाहिए। आवेदन प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू होगी। लेटेस्ट अपडेट के लिए यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट या अमर उजाला डिजिटल पर नजर बनाकर रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें