फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Constable Recruitment 2022 : यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में कितने लाख अभ्यर्थी कर सकते हैं अप्लाई, जान लीजिए एक पद के लिए हो सकते हैं कितने दावेदार

सार

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के रिक्त पदों को भरने के लिए जल्द ही भर्ती आयोजित की जा सकती है। इस भर्ती में कॉन्स्टेबल के 26,210 और फायरमैन के 172 पद हो सकते हैं। 
विज्ञापन
UP Police Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) राज्य में 20 हजार से अधिक आरक्षी पदों पद भर्ती का आयोजन करने की तैयारी कर रहा है। हाल में यूपीपीआरपीबी द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार यूपी पुलिस में करीब 26,210 और फायरमैन के 172 पदों की रिक्तियों को भरा जाएगा। इन पदों न्यूनतम 18 वर्ष की आयुसीमा पूरी करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती संबंधी अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को यूपीपीआरपीबी द्वारा भर्ती के लिए जारी किए गए नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। आरक्षी भर्ती से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए उम्मीदवार समय-समय पर पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट करते रहें। वहीं अगर आप कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने जा रहे है और इसके लिए आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं तो आप सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जा रहे UP Police Constable Online Classes - Join Now से जुड़कर इसकी कम्पलीट तैयारी कर सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें    
UP Constable सैलरी      
UP Constable सिलेबस    
UP Constable एलिजिबिलिटी

कितने लाख अभ्यर्थी ले सकते हैं भर्ती में हिस्सा 

राज्य में कॉन्स्टेबल तथा फायरमैन के 26,382 पदों पर होने वाली भर्ती में अभ्यर्थियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा हो सकती है। यूपीपीआरपीबी ने परीक्षा एजेंसी के चयन के लिए जारी किए गए नोटिस में इस भर्ती में तकरीबन 20 लाख आवेदन आने की उम्मीद जताई है। ऐसे में अगर बोर्ड का अंदाजा सही साबित होता है तो इस परीक्षा में एक सीट के लिए तकरीबन 75 से 76 अभ्यर्थी आपस मे प्रतिस्पर्धा करेंगे। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमानित संख्या है औरअभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या इससे कम या अधिक भी हो सकती है।

एक पद के लिए हो सकते हैं कितने दावेदार 

यूपी पुलिस की सिपाही भर्ती में अगर 20 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं और 26 हजार पदों के लिए भर्ती कराई जाती है तो इस लिहाज से एक पद पर 76 से 77 उम्मीदवारों की दावेदारी हो सकती है। हालांकि यह आँकड़े एक अनुमान के आधार पर साझा किए गए हैं इनमें बदलाव भी संभव है। 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की सफलता ऐप के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें