साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार की सीधी भर्ती 2016 के 5805 पदों पर भर्ती से संबंधित परीक्षा 19 व 20 दिसंबर 2020 को कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस रेडिया शाखा में प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिक), सहायक परिचालक एवं कर्मशाला कर्मचारी की सीधी भर्ती 2020 के 2244 पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए कार्यदायी संस्था के चयन की प्रक्रिया चल रही है।
महत्वपूर्ण तिथि, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा आदि संबंधित जानकारी जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।