फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Re-Exam: क्या अगस्त में होगी कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा...? जानिए क्या है वायरल नोटिस की सच्चाई

Mon, 15 Jul 2024 02:50 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

UP Police Constable Re-Exam Date: सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा से संबंधित एक नोटिस वायरल हो रहा है। इसमें लिखा है कि पुनःपरीक्षा 10 और 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
UP Police Constable Re-Exam, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुनःपरीक्षा - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Police Constable Exam Fake Notice: यूपी पुलिस कांस्टेबल पुनःपरीक्षा से संबंधित एक नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नोटिस में लिखा है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा (UP Police Constable Re Exam Date) 10 और 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। यूपीपीबीपीबी ने उम्मीदवारों को आगाह करते हुए कहा है कि यह नोटिस पूरी तरह से फर्जी है।

विज्ञापन

UP Police Constable Re-Exam: पेपर लीक के चलते रद्द हुई थी परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से 60,244 रिक्तियों को भरा जाना था, जिसके लिए परीक्षा इसी साल 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। हालांकि, पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई। साथ ही, बोर्ड ने अभ्यर्थियों को 6 माह के भीतर परीक्षा फिर से आयोजित करने का आश्वासन दिया था। इसी के संबंध में सोशल मीडिया पर एक फर्जी नोटिस वायरल हो रहा है।

UPPBPB ने परीक्षा करवाने वाली अहमदाबाद की कंपनी एजुटेस्ट को ब्लैक लिस्ट कर दिया, जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कठोर शब्दों में कहा था कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुराने नोटिस के साथ की गई है छेड़छाड़

यूपीपीबीपीबी ने अपने नोटिस में कहा है कि सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के पुराने नोटिस को एडिट करके आरक्षी भर्ती 2024 की परीक्षा 10 एवं 11 अगस्त 2024 को आयोजित कराए जाने संबंधी सूचना भ्रामक है। बोर्ड की ओर से ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। ध्यान रहे परीक्षा से संबंधित कोई भी जानकारी यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट या एक्स हैंडल पर दी जाएगी। इस प्रकार की भ्रामक अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

UP Police Constable Re-Exam Dates, कब होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की पुनःपरीक्षा?

बीते माह बोर्ड ने दोबारा परीक्षा करवाने के लिए सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी थी। हालांकि, अभी तक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड की ओर से पुनःपरीक्षा की तिथि के संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। कोषागारों की सुरक्षा के इंतजाम के लिए भी पूछताछ की जा रही थी। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस माह के अंत तक परीक्षा की तारीख का एलान कर दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें