उत्तर प्रदेश की 58,189 ग्राम सभाओं में पहली बार पंचायत सहायक के पदों का सृजन किया जा रहा है। इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया भी आयोजित की जा चुकी है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन उनकी मेरिट के आधार पर किया जाना था, और नियुक्ति दे दी जानी थी। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। क्योंकि अब इस भर्ती की चयन प्रक्रिया को लेकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में विचाराधीन है।
इसलिए, इसकी नियुक्ति में अभी कुछ और समय लग सकता है। कोर्ट की ओर से पंचायतीराज विभाग को उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया जारी रखने का आदेश पहले ही दे दिया गया था, लेकिन नियुक्ति पर अभी भी रोक लगा रखी है। कोर्ट द्वारा इस मामले की अगली सुनवाई 13 अक्तूबर को की जानी है, जिसके बाद आवेदनकर्ताओं की नियुक्ति को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। पंचायत सहायक भर्ती से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी के लिए अभ्यर्थी पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो तुरंत सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाए जाने वाले
FREE Current Affairs - Download Now कोर्स की मदद ले सकते हैं। इस फ्री कोर्स से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर तुरंत क्लिक करें।
अभी तक इन जिलों में नहीं हुआ है एक भी चयन
पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशियल वेबसाइट पर पंचायत सहायक पदों के लिए अब तक चयनित किए जाने वाले उम्मीदवारों को लेकर जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार बदायूं जिले की 1037 व चित्रकूट डिस्ट्रिक्ट की 331 ग्राम पंचायतों में अब तक एक भी अभ्यर्थी का चयन नहीं किया जा सका है। इन दोनों जिलों को मिलाकर कुल 1368 ग्राम पंचायतें हैं। यह आंकड़े खबर लिखे जाने तक के हैं।
सरकारी नौकरी की फ्री में करें तैयारी
अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स अपने आने वाले एग्जाम की तैयारी को मजबूत करने के लिए या किसी भी एग्जाम के पूरे सिलेबस का कंप्लीट रिवीजन करने के लिए आज ही सफलता एप द्वारा चलाई जा रही फ्री Class को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी अपने फोन पर अभी
सफलता एप डाउनलोड कर सभी एग्जाम के लिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट और फ्री ई-बुक आदि का लाभ उठा सकते हैं।