इतने पदों पर है भर्ती
उत्तर प्रदेश में कम्यूनिटी हेल्थ वर्कर के पदों पर निकली भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 5505 निर्धारित की गई है। इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सीबीटी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती के लिए आवेदन आज रात 11.59 बजे तक जारी रहेंगे।
इतना वेतन मिलेगा
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के दौरान 10 हजार रुपये का स्टाइपेन मिलेगा। वहीं, ट्रेनिंग के बाद चयनित उम्मीदवारों को 20, 500 रुपये सैलरी और 15 हजार रुपये प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके अलावा भत्ते भी मिलेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को पढ़ें-
UP NHM Recruitment 2022 Notification