फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Lekhpal Recruitment 2021: PET में पूछे गए थे दसवीं के प्रश्न, जान लीजिए लेखपाल की परीक्षा में पूछे जा सकते हैं किस डिफिकल्टी लेवल के सवाल

Wed, 15 Sep 2021 02:07 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative

सार

उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती के लिए नवंबर महीने में परीक्षा आयोजित की जानी है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का PET में सफल होना जरूरी है।
 
विज्ञापन
UPSSSC - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों नौजवान बेसब्री से लेखपाल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक, लेखपाल के 7,882 पदों के लिए नंवबर में परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि इसमें उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) में सफल होंगे। यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए लागू किया गया PET 24 अगस्त 2021 को हुआ था और इसका रिजल्ट अक्टूबर महीने में जारी होने की उम्मीद है। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और लेखपाल भर्ती में शामिल होना चाहते हैं तो आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे खास  UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स की मदद ले सकते हैं और घर बैठे लेखपाल परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

लेखपाल भर्ती में पूछे जाएंगे किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न :

यूपी में 2018 के बाद लेखपाल की भर्ती हो रही है, ऐसे में इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मन में ये सवाल है कि इसमें किस डिफिकल्टी लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि अभ्यर्थियों की मदद के लिए बता दें कि 2018 में हुई आखिरी लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से बारहवीं के स्तर के प्रश्न पूछे गए थे। इससे पहले हुई भर्तियों में भी इसी स्तर के सवाल पूछे जा चुके हैं तो संभव है कि लेखपाल भर्ती 2021 में भी बारहवीं स्तर के ही प्रश्न पूछे जाएं। 

किस पैटर्न पर हो सकती है परीक्षा :

UPSSSC द्वारा आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती में अभ्यर्थियों से 100 मार्क्स के 100 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, गणित से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न और ग्राम समाज एवं विकास विषय से 25 मार्क्स के 25 प्रश्न पूछे जा सकते हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को इस भर्ती की चयन प्रक्रिया और एग्जाम पैटर्न से जुड़ी ज्यादा जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल पाएगी।

विज्ञापन

Lekhpal FREE Mock Test: Attempt Here

सफलता द्वारा चलाए जा रहे UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स में क्या है खास :

लेखपाल भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सफलता द्वारा UPSSSC लेखपाल कम्पलीट कोर्स चलाया जा रहा है। इस कोर्स से जुड़ने पर आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य स्टडी मैटीरियल उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 20 घंटे का लाइव मॉक टेस्ट डिस्कशन, रोजाना 2 घंटे की क्लास, विशेषज्ञों द्वारा काउंसिलिंग, परीक्षा क्रैक करने की स्ट्रैटेजी, कोर्स की हर जानकारी का अपडेट लेने के लिए टेलीग्राम ग्रुप और वीकली टेस्ट जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। आप अपने फोन में  सफलता ऐप डाउनलोड कर इस कोर्स का हिस्सा बन सकते हैं।

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें