फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Model Paper 2022: यूपी बोर्ड दसवीं के स्टूडेंट्स ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ऑफिशियल मॉडल पेपर, यहां हैं पूरी जानकारी

सार

यूपी बोर्ड ने साल 2022 में होने वाली दसवीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ले छात्रों को 15 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन पंजीरकण करने का मौका दे दिया है। 
 
विज्ञापन
UP Board Exam 2021-22 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने दसवीं व बारहवीं बोर्ड एग्जाम से जुड़ी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। जहां एक ओर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं, 12वीं स्टूडेंट्स को 15 दिसंबर 2021 तक बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पंजीकरण करने का मौका दिया है, वहीं दूसरी ओर यूपीएमएसपी ने सत्र 2021-22 में होने वाले बोर्ड एग्जाम के अभ्यास के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर मॉडल पेपर भी अपलोड दिए हैं। इच्छुक स्टूडेंट्स यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बेहद ही आसानी से इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी बोर्ड परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा यूपी बोर्ड स्टूडेंट्स अपने एग्जाम की पक्की तैयारी के लिए सफलता के द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस को ज्वॉइन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को केवल Safalta School Online Classes- Join Now लिंक पर क्लिक करना होगा। 

ऐसे डाउनलोड करें मॉडल प्रश्नपत्र 

·         सबसे पहले छात्र-छात्राओं को यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 

विज्ञापन

·         होमेपेज के दाई ओर मॉडल पेपर-2021-22 लिखा दिखाई देगा। 
·         मॉडल पेपर वाले लिंक पर क्लिक करने के बाद स्टूडेंट्स को अपनी निर्धारित कक्षा का चयन करना होगा।  
·         कक्षा के चयन करते ही विषयवार सूची का ऑप्शन दिखाई देगा। 
·         जिस विषय का मॉडल पेपर कैडिडेट्स डाउनलोड करना चाहते हैं, उसे अपनी सुविधानुसार डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पीडीएफ को छात्र आसानी से प्रिन्ट भी कर सकते हैं। 

कब तक कर सकते हैं बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण 

बोर्ड एग्जाम में बैठने के इच्छुक छात्र-छात्राएं अब 15 दिसंबर तक अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बताते चलें कि इससे पहले पंजीकरण प्रक्रिया की आखिरी तिथि 20 नवंबर 2021 तक तय की गई थी, जिसमें बोर्ड द्वारा बदलाव कर दिया गया है।

पिछले वर्षों की तुलना में घटा है बोर्ड छात्रों का ग्राफ     

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2022 के बोर्ड एग्जाम के लिए कुल 27 लाख 70 हजार 772 व इंटर के लिए केवल 23 लाख 56 हजार 971 छात्र-छात्राओं ने फार्म भरा है। जबकि पिछले वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं में लगभग 29.82 लाख व इंटरमीडियट में 24.43 लाख छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था।   

बोर्ड परीक्षा की करें फ्री में पक्की तैयारी 

अगर आप भी 10वीं या 12वीं के बोर्ड एग्जाम में शामिल होने जा रहे हैं तो ऐसे स्टूडेंट्स को अभी सफलता डॉट कॉम द्वारा चलाई जा रही फ्री कोचिंग क्लासेस का लाभ ले सकते हैं। इन निशुल्क कोचिंग क्लासेस से जुडने के किए छात्रों को अभी अपने फोन पर सफलता ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें